सौसर (छिंदवाड़ा)
ब्रेकिंग न्यूज़
सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट
मोबाइल नम्बर 7999509427
R 9 Bharat
सौसर मे कन्हैया लाल की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन,कल सौसर बंद का किया ऐलान।

हिंदू संगठनों ने उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बर्बर हत्या के विरोध में नगर के अन्ना भाउ साठे भवन से पैदल मार्च किया। संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसील में ज्ञापन देकर बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
वही बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने तहसील परिसर मे हनुमान चालीसा का पाठ किया।
बजरंग दल ज़िला संयोजक का कहना है कि राजस्थान मे पूर्ण रूप से राष्ट्रपति शाशन लगे और कन्हैयालाल के हत्यारे को फांसी कि सजा दी जाए,इस्लामिक संगठन PFI को सम्पूर्ण देश मे बैन किया जाए कल कन्हैयालाल के सम्मान मे नगर बंद का भी किया ऐलान।
इस विरोध प्रदर्शन नगर के व्यापारी संगठन समेत नगर के युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट