लापरवाह पीएम आवास योजना के लाभुकों पर पांडू BDO सख्त.

झारखण्ड पलामू :-

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों में हो रहे देरी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पांडू श्री राहुल उरांव ने नाराजगी व्यक्त की है. इन दिनों श्री उरांव प्रत्येक पंचायत में घूम – घूम कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जाँच कर रहे हैं. बताते चलें कि पांडू प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कुछ ऐसे आवास योजना के लाभुक हैं जो पैसा लेने के बावजूद कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. या तो उनका कार्य बंद पड़ा हुआ है या वह पैसा लेकर कार्य नहीं लगा रहे हैं. ऐसे में सरकार के लक्ष्य के अनुरूप पांडू प्रखंड आवास बनाने के मामले में काफी पिछड़ रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पांडू श्री उरांव ने कहा की कार्य में रुचि नहीं लेने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को पूर्व में नोटिस भेजकर उन्हें आगाह किया जा चुका है कि वह तत्काल कार्य को पूर्ण करें अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद भी लोगों ने सरकार के आदेश का अवहेलना करते हुए कार्य को बंद रखा. श्री उरांव ने कहा प्रत्येक पंचायत में जाकर आवास योजना की पुनः निरीक्षण किया जा रहा है एवं वैसे बंद पड़े आवास के लाभुकों की सूची भी बनाई जा रही है जो कार्य को बंद रखे हैं या कार्य को ससमय पूर्ण नहीं कर सके. इन्हीं सूची के आधार पर सरकार के दिशा निर्देश के पर कार्य बंद रखें आवास योजना के लाभुकों के ऊपर एफ. आई. आर. दर्ज कराया जाएगा एंव पैसों की रिकवरी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!