लोकेशन दामजीपुरा
संवाददाता इदरीश विरानी
बैतूल जिले में झमाझम बारिश लगातार जारी है। रात भर से जिले भर में तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी-नाले फिर उफान पर हैं।
भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा धामदही गाड़ाघाट नदी का रास्ता बंद आज दामजीपुरा क्षेत्र में भारी बरसात के चलते स्कूल के बच्चों को भी करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना
ब्लॉक में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं।
शुरुआती दिनों में इंद्रदेव ने बैतूल के प्रति थोड़ी बेरुखी दिखाई। लेकिन, अब जिले पर वे पूरी तरह से मेहरबान हो गए हैं। यही कारण है कि पूरा जिला पिछले दो दिनों से पानी-पानी हो गया है। सोमवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश मंगलवार दोपहर तक जारी रही। दिन में थोड़ी राहत मिलने के बाद मंगलवार रात में फिर तेज बारिश शुरु हो गई। बुधवार भी तेज बारिश चालू है