पहाड़ मंदिर के पास #चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई….

छत्तीसगढ रायगढ़ से= महेन्द्र अग्रवाल R 9 भारत ● पहाड़ मंदिर के पास #चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई….

● 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर….

रायगढ़ । आज दिनांक 13.07.2022 के सुबह भोर में रात्रि चेक गश्त एवं टाउन पेट्रोलिंग कर रहे थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर पहाड़ मंदिर के पास स्कूल के पीछे अवैध शराब बिक्री के लिये ग्राहक का इंतजार करते वक्त आरोपी को पकड़ा गया है । आरोपी के कब्जे से चक्रधरनगर पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है ।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला था कि एक व्यक्ति पहाड़ मंदिर के पास स्कूल के पीछे पेड़ किनारे अवैध रूप से महुआ शराब को बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को पुलिस मौके पर रेड कर पकड़ा गया । जिसे नाम पता पूछने पर अपना में जगदेव सिंह पिता हरजीत सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन कुसमेल थाना तमनार जिला रायगढ का होना बताया जिसके कब्जे में रखे 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा अवैध महुआ शराब करीबन 10 लीटर कीमती 1000 रूपये को जप्त किया गया है । आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय, आरक्षक संजय चौहान, ध्रुव राम उरांव शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!