बिजली बाधित होने से दो महीनों से ग्रामीण थे परेशान, जनप्रतिनिधि ने किया समस्या का समाधान

 

बड़ाजामदा पंचायत के टंकुरा बस्ती मे लगभग दो महीनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था। जिसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो चुकी थी बस्ती वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। टंकुरा बस्ती के ग्रामीणों तथा वार्ड सदस्य सुमित्रा सुरेन ने प्रखंड उप प्रमुख ज्योति दास तथा पुर्व उप प्रमुख अशोक दास के सामने इस समस्या को रखा। जनप्रतिनिधि ने त्वरित कार्यवाही करते हूए 100केवी का ट्रांसफार्मर चाईबासा से उपलब्ध करवाया। बिजली की समस्या का समाधान होने से ग्रामीण काफी खुश हैं तथा जनप्रतिनिधि को समस्या का समाधान करने के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!