हाइटेंशन तार कच्चे मकान के ऊपर टूटकर गिरा आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख।
मिर्जापुर…जनपद मिर्जापुर अंतर्गत हलिया थाना क्षेत्र के थोथा गांव में बुधवार की देर रात कच्चे मकान के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा जिससे कच्चे मकान का एक हिस्सा जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थोथा गांव निवासी जगजीवन कोल बुधवार रात खाना खाकर परिवार सहित घर के बाहर सो रहे थे कि रात एक बजे के करीब घर के ऊपर से गुजरा हाइटेंशन तार शार्ट सर्किट होने के चलते टूटकर घर पर गिर पड़ा जिससे कच्चे मकान में आग लग गई घर में आग की लपटे उठती देखकर गृहस्वामी जगजीवन के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग डिब्बा बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े और तत्काल तार टूटने की सूचना विद्युत विभाग को देकर विद्युत आपूर्ति ठप करवाया। ग्रामीण जब-तक आग पर काबू पाते तब तक मकान का एक हिस्सा जलकर राख हो गया। मकान के भीतर रखा गृहस्थी का सामान और अनाज जलकर राख हो गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घटना की जांच पड़ताल की।
R 9 भारत से गौरव श्रीवास्तव द्वारा मिर्जापुर की खास खबर