पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा किसानों कि विभिन्न समस्याओं को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक रैली निकाली ज्ञापन में मांग की गई है

उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाए और मनरेगा योजना को सीधे खाते में जोड़ा जाए किसानों की भूमि अधिग्रहण का प्रदेश में एक समान मुआवजा दिलाया जाए और सहारनपुर जिले में भूमि अधिग्रहण की सभी समस्याएं तत्काल हल कराई जाए प्रदेश में किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली दिलाई जाए उत्तर प्रदेश में आम उपभोक्ता को आधे रेट पर बिजली दिलाई जाए प्रदेश में गन्ने का लाभकारी रेट 600रू कुंतल दिलाया जाए उत्तर प्रदेश की 120 चीनी मिलों पर पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 11हज़ार करोड रुपए किसानों को दिलाया जाए उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान तत्काल दिलाया जाए प्रदेश की चीनी मिलों से गन्ना किसानों से किराया ना काटा जाए चीनी मिलों में एक कुंतल गन्ने में 1 किलोग्राम कटौती न काटी जाए प्रदेश की चीनी मिलों से खाद हेतु गन्ना किसानों को निशुल्क गन्ना किसानों को निशुल्क प्रेस गढ़ मेली दिलाई जाए सहारनपुर जिले की बंद पड़ी हुई बिडवी चीनी मिल शाकुंभरी और टोडरपुर चीनी मिले चलवाई जाए इन्ही सभी मांगों को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा।