जामकुंडिया गांव के पास झाड़ी में घुसी अनियंत्रित कार, पति पत्नी घायल

सेल के ठेकेदार सह ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के पूर्व अध्यक्ष संत प्रसाद तिवारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।दुर्घटना में संत प्रसाद तिवारी मामूली रुप से घायल हुए है। तिवारी अपनी पत्नी के साथ किरीबुरु से स्वयं कार चला कर मनोहरपुर जा रहे थे। इसी दौरान 14 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे छोटानागरा थाना अन्तर्गत छोटा जामकुंडिया गांव में एक मोड़ पर उनका कार से संतुलन हट गया और कार सड़क से उतर कर झाड़ियों में घुस गई।घटना की खबर पाकर तत्काल छोटानागरा थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हालांकि घटना में दोनों को हल्की चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!