क्षेत्र के बीरबल पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से मनाया गया।

गढ़वा से राम मनोज मिश्रा की रिपोर्ट


सगमा। गढ़वा । गुरुवार को सगमा प्रखंड के बीरबल पंचायत सचिवालय भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम से विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई उक्त विषय के संबंध में हम आपको बताते चले की विशेष ग्राम सभा में काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया साथ ही इसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला,विशेष ग्राम सभा के साथ -साथ आजादी के अमृत महोत्सव भी मनाया गया,इसके माध्यम से सभी जगहों पर वहां के स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवकों ने पहले से संचालित योजना की समीक्षा की उसके साथ ही विशेष ग्राम सभा के माध्यम से योग्य व्यक्ति जिसको सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजना का लाभ से वंचित है,वैसे लोगो को योजना से जोड़ने के लिए सूची तैयार किया गया,उक्त मौके पर उपस्थित मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, रोजगार सेवक, कमलेश कुमार ,पंचायत सचिव, सुरेंद्र, कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, भाजपा मंडल संयोजक पारसनाथ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!