उंटारी रोड (पलामू)- जोगा पंचायत सचिवालय में हुआ विशेष ग्राम सभा का आयोजन

फोटो कैप्शन- सभा में उपस्थित मुखिया ,पंचायत सचिव व अन्य

जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत जोगा पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन में गुरूवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पखवाड़ा पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया.बैठक की अध्यक्षता मुखिया कमला देवी व संचालन उपमुखिया रूपेश कुमार सिंह किया. सभा में पंचायत में चल रही योजनाओं को धरातल पर उतारने,लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने,सहित पंचायत में बिजली,पानी,सड़क पर चर्चा-परिचरचा ,साथ हीशुरू किए जाने योजनाओं को सूचीबद्ध करने पर निर्णय लिया गया. सभा में पंचायत सचिव जयप्रकाश राम, रोजगार सेवक अवधेश विश्वकर्मा, रामकृष्णा पाल,वार्ड सदस्य गोबिंद चौधरी,बैजनाथ राम,सकरी देवी,संजू देवी,सनोज कुमार के अलावा ग्रामीण जनता उदेश चौधरी, असरेश पाल,दशरथ साव,जयराम,मनोज चौधरी, योगेन्द्र मेहता,विकास कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!