बिजली उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बंधित 5 सूत्रीय ज्ञापन एडीओ एजी को सौंपा…………

बिजली उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बंधित 5 सूत्रीय ज्ञापन एडीओ एजी को सौंपा

 

परसपुर गोण्डा।। ब्लाक मुख्यालय परसपुर पहुँचकर बिजली आपूर्ति समस्या से आजिज उपभोक्ताओं व किसानों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान को सौंपा है।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रचण्ड गर्मी व उमस के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। बरसात न होने से किसानों का धान रोपाई नहीं हो पा रही है। उमस भरी गर्मी व सूखा के बावजूद किसानो व उपभोक्ताओं को निश्चित शेड्यूल के मुताबिक बिजली नही मिल पा रही है। परसपुर क्षेत्र में उमस भरी भीषण गर्मी तथा बरसात न होने के चलते सूखा पड़ने की स्थिति बन गयी है। जिससे किसान परेशान है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। हरेक दस- दस मिनट पर बिजली की ट्रिपिंग, अघोषित विद्युत कटौती होना अब आम बात हो गयी है। निश्चित शेड्यूल के अनुसार दिन में बिजली न मिलने से किसानों की फसल, व्यवसायियों का धंधा प्रभावित हो रहा है। रात में लोगों का नींद खराब हो रही है। बरसात के मौसम में पड़ रहे सूखा के कारण फसल के लिए इस समय बिजली की नितांत आवश्यकता है। जिससे किसान के धान की रोपाई हो सके। किसानों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर अजय सिंह एडवोकेट, अरुण सिंह, शील सिंह, गिरीश सिंह, बृजेश पाण्डेय, अमिताभ सिंह, तहसीलदार सिंह, धर्मपाल सिंह, शंकर यादव समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!