
उच्च शिक्षा प्रदान करने में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था किसी भी दृश्टिकोण से पीछे नहीं है।संस्था का सतत प्रयास है, बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे भारत देश की मिसाल बने एवं देश का नाम उज्जवल करें। उक्त बातें वैदिक मंत्रों के साथ शांति मंत्र व हवन पाठ करते हुए डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने 15 जुलाई को कही। जन कल्याण एवं पूरे भारत से कोरोना संक्रमण की मुक्ति के लिए आहूत हवन करते हुए प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा हवन के माध्यम से पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखा जा सकता है।हवन कार्यक्रम में शामिल कक्षा दशम के बच्चो ने प्राचार्य डा मनोज कुमार के सानिध्य में धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री व राजवीर सिंह के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन की। प्राचार्य डा मनोज कुमार ने स्कूल के शिक्षको को अभिभावकों के भावनाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने के लिए मार्गदर्शित किया। साथ ही कहा कि शिक्षक के हाथो में बच्चो का भविष्य होता है।इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के साथ-साथ धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री का जन्मोत्सव मना सबों ने बधाई दी। हवन के माध्यम से स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने अपने विद्यालय के बेहतर भविष्य एवं उत्थान की कामना की ।इस अवसर पर कक्षा एकादश की छात्रा दिव्या का जन्मदिन भी स्कूली बच्चों द्वारा मनाया गया।हवन कार्यक्रम में अनंत कुमार उपाध्याय, सत्येंद्र राय,अरबिंदो साहू,वी लता रानी,राजवीर सिंह,विकाश मिश्रा, बीसी दास, रंजना प्रसाद,एसके पाण्डे,आकांक्षा सिंह, दीपा राय, पंकज कुमार, अंजन कुमार, अनिरुद्ध दत्ता के अतिरिक्त कार्यालय वरीय क्लर्क संजीव सिंहा,प्रभुकेश्वर पंडित व अन्य कई उपस्तिथ थे।