बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट
नदी में नहाने के दौरान एक युवती की हुई मौत,एक घायल।
बालूमाथ। लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा ग्राम के समीप हाहारों नदीं में नहाने के दौरान अनियंत्रित होकर एक युवती नदी में गिर गई,जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।वही एक सहेली घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार तराना प्रवीण उम्र लगभग 19 वर्ष पिता इसाक मियां मुरपा और उसकी सहेली हाहारो नदी में नहा रही थी,कि इसी दौरान तराना प्रवीण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गई जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।वही बचाने के दौरान सहेली नोरी प्रवीण उम्र 15 वर्ष घायल हो गई।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों द्वारा घायल बच्ची को नदी से निकालकर प्राथमिक उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल बच्ची को खतरे से बाहर बताया।वहीं मृतक तराना परवीन को परिवार वाले अपने घर ले गए।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मुरपा पिकेट पुलिस के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।