कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सारणीकरण पश्चात् की गई परिणामों की घोषणा

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, राजगढ़ (म.प्र.)
समाचार
जिला पंचायत सदस्य पद हेतु निर्वाचित उम्मीद्वारों को
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में
सारणीकरण पश्चात् की गई परिणामों की घोषणा

राजगढ़ 15 जुलाई, 2022
म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 अंतर्गत घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 15 जुलाई, 2022 को जिला कलेक्टोरेट के मीटिंग हॉल में सारणीकरण पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष दीक्षित द्वारा की गई, एवं विजयी उम्मीद्वारों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कमलचन्द्र नागर सहित जिला पंचायत सदस्य हेतु चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मौजूद रहे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीक्षित द्वारा म.प्र. पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 90 के उपबंध के अनुसार वार्ड क्रं. 1 से यशवंतसिंह गुर्जर/पूरीलाल गुर्जर, वार्ड क्रं. 2 से गंगाराम पूरसिंह परमार/पूरसिंह, वार्ड क्रं. 3 से शांतिबाई/रतनसिंह, वार्ड क्रं. 4 से शीतल राज दांगी/राज दांगी, वार्ड क्रं. 5 से कस्तुरी बाई/रमेश तंवर, वार्ड क्रं. 6 से द्रोपतीबाई/कृष्णबल्लभ, वार्ड क्रं. 7 से रेखाबाई/यशवंत सिंह, वार्ड क्रं. 8 से श्रीमति प्रेमलता झांझोरिया/जितेन्द्र झांझोरिया, वार्ड क्रं. 9 से चंदरसिंह सौंधिया/सदालाल, वार्ड क्रं. 10 से सुंदर बाई/गोवर्धनलाल, वार्ड क्रं. 11 से पर्वत लक्ष्मीनारायण यादव/लक्ष्मीनारायण यादव, वार्ड क्रं. 12 से समीना खुर्षीद मेव/कुरसेद खां, वार्ड क्रं. 13 से दीनदयाल मीणा/सुखलाल, वार्ड क्रं. 14 से रामबाबु मंडल/बंशीलाल, वार्ड क्रं. 15 से राजेश रातलिया /जीतमल, वार्ड क्रं. 16 से प्रेम बाई/रामलाल, वार्ड क्रं. 17 से अनिता भिलाला/शिव एवं वार्ड क्रं. 18 से केशव सिंह छावरी/जगमोहन को राजगढ़ की जिला पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचित अधिसूचित किया गया।
समा.क्र./539/039/07/2022 ……..0…… फोटो क्रं. 01 से 05

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!