गुमशुदा धीरज मिश्रा के तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक को समाजसेवियों ने सौंपा ज्ञापन…………..

बिग ब्रेकिंग

गुमशुदा धीरज मिश्रा के तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक को समाजसेवियों ने सौंपा ज्ञापन

 

– मामले का शीघ्र खुलासा न होने पर समाजसेवियों ने आंदोलन की धमकी

– 4 दिन से लापता होने पर अभी तक ठोस कार्यवाही न किये जाने से सामजसेवियो में आक्रोश।

 

बांदा।
धीरज मिश्रा के गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब तक कोई ठोस कार्यवाही न होने से आक्रोशित सामजसेवियो ने अशोक लाट में एक जुट होकर पुलिस अधीक्षक के आवास में जा धमके। ज्ञापन सौंप कर धीरज मिश्र का सुराग लगाने एवं कार्यवाही के लिये ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।
विगत दिनों से गुमशुदा धीरज मिश्रा पुत्र लवलेश मिश्रा निवासी ग्राम मसूरी तहसील नरैनी जिला बांदा समाज सेवा और गौ सेवा में लगातार सक्रिय रहकर कार्य करता रहा। विश्व हिंदू महासंघ का सक्रिय पदाधिकारी था। धीरज मिश्रा दिनांक 13 जुलाई 2022 को सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम पथरा से अपने निज निवास मसूरी के लिए रवाना हुआ था लेकिन घर नहीं पहुंचा है। परिजनों ने उसकी तलाश की और हर जगह उसका पता लगाया जब कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई तो दिनांक 14 जुलाई 2022 को चौकी महुटा थाना अतर्रा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन अभी तक धीरज मिश्रा का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर घर परिवार के लोग खोज बीन करने में जुटे रहे, अभी तक कोई जानकारी हासिल नही हो सकी है। जिससे परिवार के लोग बेचैन हो गए है। धीरज मिश्रा ने फेसबुक के माध्यम के गुमशुदा होने के पहलेव अपने निजी फेसबुक आईडी से पोस्ट किया था कि ग्राम प्रधान मोतिहारी से जान का खतरा है। परिजनों को ग्राम प्रधान पर भी आशंका है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी तक ग्राम प्रधान पर कोई ठोस कार्यवाही के लिए कोई कदम नही उठाया है।
जिससे समाज सेवियों में आक्रोश पनपने लगा। ज्ञापन देने वाले सभी समाजसेवियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर धीरज मिश्रा को जल्द से जल्द खोजने का प्रयास किया जाए और घटना का खुलासा करके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा सभी समाज सेवी पीड़ित परिवार के साथ एक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे सज्जन मिश्रा मसूरी कृष्ण कुमार दीक्षित शिव विलास शर्मा उदय प्रताप सिंह सनी पटेल प्रियांशु त्रिपाठी राहुल सिंह गोविंद तिवारी बालेंद्र कुमार राज तिवारी देवेश कुमार मोनू, बीनू अवस्थी, आलोक त्रिपाठी, मुकेश शिवहरे, अवशेष कृष्ण शास्त्री, नीलेश सिंह, रोहित दीक्षित सत्यम, शुभम त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, राहुल सिंह सहित करीब आधा सैकड़ा समाजसेवियों और युवाओं ने पुलिस अधीक्षक आवास पहुंच कर ज्ञापन सौंपा और त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

बाँदा से जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!