आज जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने रविवार को धौलपुर के जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,

धौलपुर से खबर

आज जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने रविवार को धौलपुर के जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला अस्पताल में स्वास्थय सुविधाओं की पडताल की तथा अधिकारियों को नागरिकों को बेहतर स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में गंदगी को देखकर नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। धौलपुर के सबसे बडे जिला अस्पताल में स्वास्थय सुविधाओं की पडताल करने के लिए डीएम अनिल कुमार अग्रवाल रविवार सुबह अस्पताल पंहुचे। उन्होंने मातृ एवं शिशु संस्थान तथा जिला अस्पताल के अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर तथा वार्ड में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताई। गुस्साए डीएम ने सफाई कार्य में लगी एजेंसी का भुगतान रोकने तथा सफाई व्यवस्था दुरूस्त होने पर ही भुगतान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना का लाभ अधिक से अ‌धिक मरीजों को दिलाया जाए। डीएम ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वस्थय बीमा योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने तथा मातृ एवं शिशु संस्थान में योजना के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु संस्ंथान में नवजात शिशु वार्ड में पूर्ण सफाई रखने की हिदायत भी दी। निरीक्षण के दौरान बीमार एक मरीज को मौके पर ही आक्सीजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थय सेवा उपलब्ध कराने की है। इसलिए ओपीडी में आने वाले अधिक से अधिक मरीजों की जांच कराएं तथा निःशुल्क दवा का लाभ दिलाएं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मातृ एवं शिशु संस्थान मदर मिल्क बैंक का कामकाज बेहतर पाए जाने पर डीएम ने स्टाफ की सराहना भी की। जिला अस्पताज के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. समरवीर सिंह ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान धौलपुर की उपखंडाधिकारी भारती भारद्वाज तथा नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोडा समेत अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर। बीरेंद्र सविता
बसई नवाब धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!