आज सिलचर सोनाई विधानसभा क्षेत्र के सोना बारीघाट स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एडवोकेट अहमद चौधरी के प्रबंधन में सदस्य प्रवेश अभियान का आयोजन किया गया।
सदस्य प्रवेश अभियान में एडवोकेट परवेज अहमद चौधरी और आम आदमी पार्टी के अधिकारी शामिल हुए। इस सदस्य प्रवेश अभियान में आम आदमी पार्टी में 70 से 80 लोगों के शामिल होने की जानकारी है। आम आदमी पार्टी के अधिकारियों ने पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कछार जिले से सुरजीत चक्रवर्ती की रिपोर्ट