विधायक बलवीर सिंह ने ग्राम पंचायत कटोहड कलां के बीजापुर राधा कृष्ण मंदिर के नजदीक पंचवटी पार्क व समुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

विधायक बलवीर सिंह ने ग्राम पंचायत कटोहड कलां के बीजापुर राधा कृष्ण मंदिर के नजदीक पंचवटी पार्क व समुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

 

चिंतपूर्णी मनोज डोगरा 

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने ग्राम पंचायत कटोहड कलां के गांव बीजापुर में राधा कृष्ण मंदिर के नजदीक पंचवटी पार्क तथा सामुदायिक भवन का विधि पूजन कर लोकार्पण किया।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं का सम्मान तथा सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण पेश करते हुए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर महिलाओं का सम्मान किया है। जिसके लिए आप सभी माताएं तथा बहने बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें हमेशा गरीब तबके को ऊपर उठाने की पक्षधर रही हैं। और महिला सशक्तिकरण को भाजपा सरकारों ने प्राथमिकता दी है।

विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि आपके सहयोग से हमने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं और विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दो-तीन महीने बाद हम सब का इम्तिहान आ रहा है जिसे हम आपस में मिलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए कदम से कदम मिलाकर चलना है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार गरीबों के हित की सरकार है और प्रत्येक योजना अमित शाह करीब को केंद्र में रखकर बनाई जाती है ताकि गरीबी रेखा के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सकें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, महामंत्री रविंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री श्याम मन्हास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभू गोस्वामी, जिला OBC मोर्चा अध्यक्ष जयदेव खट्टा, मन की बात के प्रभारी एडवोकेट हरदीप जस्सल, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री जाकिर हुसैन, ग्राम पंचायत प्रधान विजय चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तरसेम लाल, ग्राम पंचायत प्रधान कुठयाडी रघुवीर सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान कटोहड खुर्द आशा देवी, ग्राम केंद्र प्रमुख कमलजीत, वूथ प्रधान जगदीश राम, विस्तारक जितेंद्र धीमान, तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!