तरहसी प्रखंड वार्ड संघ का हुआ गठन –

तरहसी प्रखंड वार्ड संघ का हुआ गठन –

तरहसी प्रखंड के तरहसी पंचायत भवन में वार्ड सदस्य संघ का चुनाव हुआ,जिसकी अध्यक्षता तरहसी पंचयात के उप मुखिया उपेंद्र यादव ने की.मुख्य अतिथि शिक्षक सह ग्रामीण विकास अस्परियांट विश्व दिव्यमान दुबे रहें, सभी वार्ड सदस्यों के सर्वसहमति से को पाटन प्रखंड अध्यक्ष सोनपुरा पंचयात के शैलेन्द्र कुमार बनाया गया.मुख्यतिथि श्री दुबे ने कहा कि पंचायती राज के सबसे छोटे इकाई वार्ड होता है, वार्ड पंचायत के रीढ़ होते है, वार्डों को अपनी शक्ति को जानना होगा,झारखण्ड पंचायती राज अधिनियम 2003 के नियम 76,77 और 78 के बारे में बताया.24 अप्रैल 1993 भारत में पंचायती राज के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था क्योंकि इसी दिन संविधान (73वाँ संशोधन) अधिनियम, 1992 के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ और इस तरह महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के स्वप्न को वास्तविकता में बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया गया था।श्री दुबे ने कानूनी अधिकार और गठन के बारे में बताया तथा पंचायती राज अधिनियम के बारे में बताया और उनसे सम्बंधित समस्याओ से भी अवगत कराया ग्राम सभा 1993 की धारा 6(1) के अनुसार राज्यपाल द्वारा अनुसूचित किया गया की एक ग्राम सभा होगी। धारा 8 पचायतो का गठन और धारा 9 द्वारा पंचायत अवधि का प्रावधान किया गया !प्रखंड अध्य्क्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी वार्डों को मिलकर संगठन को मजबूत करना है , हर संभव उनकी मदद किया जाएगा.इस मौक़े पर उपाध्यक्ष अरबिंद पाण्डेय सचिव गायत्री देवी ,महा मंत्री प्रवीण पाण्डेय , संगठन मंत्री इसरायल अंसारी , मिडिया प्रभारी आनंद कुमार आदि को सर्वसम्मति से चयन किया गया.इस मौक़े पाटन प्रखंड के कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण राम, उपमुखिया एवं सभी पंचायत के वार्ड सदस्यों एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें.

R9. भारत से सीताराम सोनी के रिपोर्ट तरहसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!