इटावा नगरपालिका क्षेत्र के आधा दर्जन पार्षदों ने आमजनता के साथ बिजली कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन तथा घेराव….

ब्रेकिंग कोटा इटावा से

कोटा से भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट

इटावा नगरपालिका क्षेत्र के आधा दर्जन पार्षदों ने आमजनता के साथ बिजली कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन तथा घेराव

 

इटावा नगर की बार बार गुल होती बिजली और फीडर नम्बर 3 को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ने से है नाराज

काग्रेस व निर्दलीय पार्षद है मौजूद

सहायक अभियंता को करा रहे है समस्याओं से अवगत

अधिकारी जल्द समाधान का दे रहे आश्वासन
इटावा एसएचओ रामबिलास मीना व बड़ी संख्या में पुलिस दल कार्यालय पर मौजूद

आज इटावा नगर की बिगड़ती बिजली व्यवस्था के संदर्भ में इटावा नगर पालिका के आधा दर्जन पार्षदों द्वारा वार्ड की जनता को साथ लेकर विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया इटावा नगरपालिका के अनेकों वार्डों में वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती की बहुत बड़ी समस्या बहुत दिनों से चल रही थी जिस कारण वार्ड की जनता का सब्र जवाब दे गया था अनेकों बार वार्ड के प्रतिनिधि पार्षदों द्वारा संबंधित बिजली सहायक अभियंता को कहीं बार स्थितियों से अवगत करवा दिया था लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी मजबूरन बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण वार्ड के जनप्रतिनिधियों ने वार्ड वासियों को साथ लेकर इटावा विद्युत कार्यालय का घेराव किया तब जाकर विद्युत अधिकारी नींद से जागे और धरातल पर कार्य करने की बात कही प्रदर्शनकारी पार्षदों को साथ लेकर जहां-जहां वार्डो में समस्या थी उनको मौके पर ही अवगत करवाया और अधिकारी द्वारा 3 दिन के अंदर अंदर वोल्टेज की समस्या वह इटावा नंबर के शहरी फीडर नंबर 3 से हो रही गांव की सप्लाई को अलग करने व इंसुलेटर लगाने का आश्वासन दिया

पार्षदों द्वारा सहायक अभियंता विधुत विभाग को चेताया गया है कि तीन दिन में स्थिति में सुधार नही हुआ तो बड़ा व उग्र आंदोलन इटावा की सम्पूर्ण जनता को साथ लेकर किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी जिसमे पार्षद भूपेंद्र मित्तल,रामेश्वर सुमन,पार्षद ,शुभम जांगिड़, राकेश बैरवा, महेश बैरवा, कैलाश आर्य, राजेन्द्र बैरवा पार्षद प्रतिनिधि महावीर सुमन,सत्तीस सोनी,उमाशंकर बैरवा व वार्डवासी वीर प्रताप सिंह मोहन वैष्णव रमेश डोली कैलाश सेन महावीर राठौर सुरेश सुमन सीताराम सुमन भीमराज सुमन सोरभ जांगिड़ आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!