श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धौलपुर द्वारा थाना कंचनपुर का किया गया निरीक्षण….

श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धौलपुर द्वारा थाना कंचनपुर का किया गया निरीक्षण

आज दिनांक 26/07/2022 को श्रीमान् जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धौलपुर द्वारा थाना कंचनपुर का निरीक्षण किया गया। श्रीमान SP साहब को कंचनपुर के पुलिस जवानों द्वारा श्री मान सिंह हेड कांस्टेबल नंबर 36, गार्ड कमांडर के नेतृत्व में सलामी गार्ड द्वारा सलामी दी गयी। श्रीमान एसपी साहब द्वारा गार्ड का निरीक्षण कर सलामी गार्ड की सराहना की। श्रीमान एसपी साहब द्वारा कंचनपुर थाना की एच एम ऑफिस, थानाधिकारी ऑफिस, माल खाना कक्ष,स्वागत कक्ष, हवालात ,कंप्यूटर कक्ष,पुलिस मुलाज- मान बैरिक, एवं पुलिस मुलाज- मानों के सरकारी क्वार्टर इत्यादि का भ्रमण कर निरीक्षण किया । श्रीमान एसपी साहब द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई रिकॉर्ड संधारण एवं विभिन्न प्रकार के रजिस्टरों इत्यादि का निरीक्षण किया गया। श्रीमान् एसपी साहब द्वारा थाना पर सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षक सदस्यों,पुलिस मित्र और सुरक्षा सखी सदस्यों की मीटिंग ली, मीटिंग में श्रीमान् एसपी साहब द्वारा सदस्यों से परिचय प्राप्त कर थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों एवं जन सामान्य की पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा सदस्यों से रूबरू हुए । श्रीमान् एसपी साहब द्वारा मीटिंग में लोगों से इलाका क्षेत्र कंचनपुर में घटित होने बाले अपराध एवं अपराधों पर रोकथाम के संबंध में चर्चा की। दौराने निरीक्षण श्री विजय कुमार सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त सैंपऊ एवं थानाधिकारी थाना देवेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे । सीएलजी सदस्यों में श्री प्रेम पाल ठाकुर कंचनपुर, श्री ज्ञानी शर्मा कंचनपुर, श्री चंद शर्मा कंचनपुर, श्री ओमवीर सिंह गुर्जर रानपुर, श्री मुरारीलाल कुशवाह कछपुरा, श्री ओमवीर सिंह ठाकुर अर्रूआ, गुलाब सिंह चौहान बधुआ का नगला एवं पुलिस मित्रों में श्री चतुर सिंह जाटव टोंटरी, श्री करण शर्मा कंचनपुर, श्री विवेक जादौन कंचनपुर, श्री सूरज शर्मा कंचनपुर इत्यादि मौजूद रहे।

नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!