भीमपुर ब्लॉक के ग्राम बेहडाढाना में बिजली के तार से करंट लगने से 15 वर्षीय बालिका संध्या की हुई मौत

संवाददाता
इदरीश विरानी

दामजीपुरा /भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत उती के बेहडाढाना में झल्लार थाने क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राम बेहडाढाना संध्या पिता टाटू निवासी डोडाजाम बताया गया कि संध्या अपनी नानी के यहां निवास बेहडाढाना में रहती थी वही करीब सुबह 8 बजे लगभग गोबर का कचरा फेंकने गई संध्या जमीन से झूल रहे बिजली के तारों के संपर्क में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है बजीलाल मानकराम ने बिजली के तार पोल से तार खीचे गए थे जिनका ट्रे म्प्रली कनेक्शन था जो समय सीमा खत्म होने के बाद भी खंबे पर लगा हुआ था जिसके कारण करंट लगने से संध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना का पता लगते ही झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भैंसदेही भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!