अम्बेडकर नगर ब्रेकिंग
बाल मजदूरी कराता दुकानदार शासन प्रशाशन का कोइ भय नहीं

हंसवर थाना के हीरापुर बाजार के निकट जमाल ऑटो गैरज मे दुकानदार बाल मजदूरी कराता है
जब दुकानदार से इस बारे मे हमारे संबाददाता द्वारा बात किया गया तो दुकानदार ने कहा कि हमने बहुत देखा है पत्रकार और शासन प्रशासन जब तक जांच करने आएंगे तब तक ये बच्चे बालिग़ हों जायेंगे सोचने वाली बात है
कि इतने जल्दी बच्चे बालिग़ कैसे हों जायेंगे जहाँ सरकार शिक्षा और बच्चो के प्रति विभिन्न प्रकार के योजनाओं के द्वारा उनको शिक्षित करने मे लगा है वही ये गैराज मालिक सरकार के मनसूबो पर पानी फेर रहा है क्षेत्र मे चर्चा है कि आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है जो इस प्रकार के कृत्य दुकानदार द्वारा किया जाता है
जब यह सूचना हंसवर थाना अध्यक्ष को दिया गया तो उन्होंने कहा कि जांच करवाकर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही किया जायेगा
जब तक इस प्रकार के दोषियों पर कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं किया जायेगा तब तक इस प्रकार से बाल श्रम के साथ साथ और भी घटनाएं क्षेत्र में होती रहेंगी
ब्यूरो रिपोर्ट अम्बेडकर नगर