रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए बयाना विकास मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
बयाना। बयाना कस्बे के रूदावल रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के वर्षों से अधूरे पडे निर्माण को शीघ्र ही पूरा कराने के लिए अब बयाना विकास मंच की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। मंच के संयोजक अश्विनी कुमार मोनू ने बताया कि अधूरे ओवर ब्रिज के निर्माण को पूरा कराने के लिए हजारों हस्ताक्षरों युक्त ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारीयों को भेंजे जाऐंगे। वहीं आमजन में भी इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए जागरूकता लाई जाऐगी। आपकों बता दें बयाना के इस ओवरब्रिज निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से 46 करोड रूप्ए की राशि मंजूर की गई थी। जिसका निर्माण 4 साल पूर्व शुरू किया था। और तब इसे एक वर्ष में पूरा करने की बात कही गई थी। किन्तु ठेकेदार की मनमानी व लापरवाही के चलते इसका निर्माण अधूरा पडा हैै।