5 अगस्त को झंडुत्ता में होने वाले आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री सातवीं बार झंडुत्ता चुनाव क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। भाजपा मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झंडुत्ता में बैठक आयोजित कर सेक्टर के हिसाब से रचना को अंतिम रूप दिया है
मंडलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गेहडवीं में 1:00 बजे शीतला माता मंदिर में बैठक आयोजित की जाएगी इसके साथ ही 2 अगस्त को झंडुत्ता में 11:00 बजे बरठी मैं 1:00 बजे जेजवीं 5:00 बजे व तलाई में 11:00 बजे बैठक की जाएगी उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को होने वाले आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में 10 से 15 हजार की संख्या इकट्ठा की जायेगी। कार्यक्रम में पंचायत सचिवों व पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर भी शामिल होंगे प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल मनोज पराशर अभिषेक चंदेल अमरनाथ सुभाष मिन्हास तिलक राज राणा प्यारु राम संख्यान इंद्र सिंह चंदेल रविंद्र चौहान अनूप महाजन रशम सिंह चंदेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।