सुपर स्टार मॉडल शालू गुप्ता ने अपने दोस्तों के साथ मनाया तीज का त्योहार
विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

शालू गुप्ता और उसके दोस्तों ने मिलकर मनाया तीज़ का त्योहार। सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ‘हरियाली तीज’ का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन मां पार्वती और प्रभु भोलेनाथ का पुनर्मिलन हुआ था इसलिए ये दिन प्रेम और तपस्या का मानक है। इस त्योहार को सब मिलकर मनाते है। पंचकुला की जानी मानी समाज सेविका और टी वी कलाकार शालू गुप्ता ने भी अपने दोस्तों श्वेता, शीतल, सोनिया, निर्मला, मंजु , वनीता और इंदू के साथ मिलकर तीज़ को मनाया। इस अवसर पर शालू ने बताया कि मिलकर त्योहार मनाने का अलग ही मज़ा है और परम्परागत ड्रेस को पहनना और सजना सँवरना सब को अच्छा लगता है। हम सब ने मिलकर सावन के गीतों को गाया, झूला झुलें, चूड़ियां पहनी एवम् मेहंदी लगवाई और डान्स किया।