रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए बयाना विकास मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान बयाना…

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए बयाना विकास मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
बयाना।

बयाना कस्बे के रूदावल रोड पर 4 वर्षों से अधूरे पडे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बयाना विकास मंच की ओर से शुरू किए हस्ताक्षर अभियान के तहत आज बयाना के अम्बेडकर पार्क के समक्ष मंच के कार्यकर्ताओं व कस्बे के नागरिकों ने नारेबाजी करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंच के संयोजक अश्विनी कुमार मोनू ने बताया कि अधूरे ओवर ब्रिज के निर्माण को पूरा कराने के लिए हजारों हस्ताक्षरों युक्त ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारीयों को भेंजे जाऐंगे। वहीं आमजन में भी इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए जागरूकता लाई जाऐगी। आपकों बता दें चार वर्ष पूर्व बयाना मंे इस रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से 46 करोड रूप्ए की राशि मंजूर कर निर्माण कार्य शुरू किया था। और तब इसे एक वर्ष में पूरा करने की बात कही गई थी। किन्तु ठेकेदार की मनमानी व लापरवाही के चलते इसका निर्माण अभी तक अधूरा पडा हैै। बताया जाता है कि विभागीय अधिकारी भी ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाही करने को लेकर चुप्पी साध जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!