प्रदेश सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन योजना प्रारंभ की है।
इस योजना के तहत जिले के बाड़ी, सरमथुरा और बसेड़ी क्षेत्र में पेयजल टंकियां बनाई जा रही है। वहीं पाइप लाइन बिछाने के साथ घरो तक कनेक्शन हो सके इसके लिए पाइप डाले जा रहे हैं। ऐसे में जल योजना का निरीक्षण करने बाड़ी डिवीजन क्षेत्र के धौर्य और हरजूपुरा में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामनिवास मीणा ने औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों को दिए निर्देश
इस दौरान उन्होने काम को गति देने के लिए मौके पर पहुंच घरेलू नल कनेक्शन, पेयजल लाइन और पेयजल टंकियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जल योजना में ग्रामीण क्षेत्र में संपूर्ण नलकूपों का निर्माण किया जा चुका है। प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर