स्लग-भक्तो का शैलाब।
स्क्रिप्र्ट-अशोक शुक्ला।
प्लेस-लखीमपुर खीरी।
दिनांक-01-08-2022
एंकर-प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार फिर सावन माह के तीसरे सोमवार को भोले नाथ के भक्तों में एक उत्साह दिखाई देने लगा है
छोटी काशी गोलागोकरण में भक्तों का जन शैलाब देखते ही बनता हैं हजारो की तादात में शिव भक्त और कावडियों के जयकारो से गूँज उठी छोटी काशी गोला।
जी हां आपको बता दें की लखीमपुर खीरी जिले में स्थित छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध मंदिर में आज तीसरे सोमवार को भोले भक्तों के जयकारे गूज॔ने लगे है
सावन के तीसरे सोमवार के आते ही में पुरे देश के साथ साथ लखीमपुर खीरी में भी बमबम भोले के जयकारे से गूंजते सुनाई दे रहे है। चारो ओर शिव भक्तो की धूम दिखाई दे रही है। जिसमें छोटी काशी मानी जाने वाली गोला गोकर्णनाथ की नगरी में भी श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दे रहा है। यहाँ सावन के तीसरे सोमवार को लाखो शिव भक्त जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना के लिए आ गए हैं। यहाँ पूरा महीना लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार व फरुखाबाद से कांवड़ लेकर आते हैं और शिवलिंग पर जल चढाते हैं। मान्यता है कि यहां जो शिव लिंग है उसे रावण ने कैलाश पर्वत से लाकर स्थापित किया था। इसी लिए इस शिव नगरी को छोटी काशी कहा जाता है। सावन के मद्देनज़र ज़िला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतज़ाम किया है।
Post Views: 32