44 वाहिनी द्वारा हर घर झंडा हर घर तिरंगा का विशाल आयोजन किया गया

नरकटियागंज सम्वाददाता दीपू साह

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 01.08.2022 को समय 16.15 बजे से 17.30 बजे तक 44 वाहिनी स.सी. बल नरकटियागंज द्वारा वाहिनी मुख्यालय से रेलवे स्टेशन होते हुए हरदिया चौक नरकटियागंज तक राष्ट्रीय गीत के साथ “हर घर झंडा / हर घर तिरंगा” का विशाल रैली का आयोजन करते हुए वाहिनी में वापसी किया | इस दौरान भारतीय झंडा संहिता- 2022 के विषय में “हर घर झंडा / हर घर तिरंगा” नारे के साथ स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया | यहाँ के स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम व रैली करने से हम सब में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम, स्नेह, सम्मान एवं निष्ठा की भावना जागृत होती है । साथ ही युवाओं में बल के प्रति सम्मान बढता है । कार्यक्रम को सफल बनाने में 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, के उप-कमांडेंट श्री प्रदीप कुमार मेधी, उप-कमांडेंट श्री राजेश कुमार कुजूर, एवं वाहिनी के 77 अन्य बलकर्मी के साथ क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के बलकार्मिक भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!