बिग ब्रेकिंग
गुप्त सेवा प्रदाता द्वारा निःशुल्क कापी पेन शॉपनर एरेजर का वितरण

बाँदा- छात्र छात्राओं को विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क कांपी पेंसिल रबर आदि का वितरण गुप्त सेवा प्रदाता द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे औऱ गुप्त सेवा प्रदाता का आभार व्यक्त किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय मझींवा कंपोजिट (1-8) क्षेत्र बबेरू जनपद बांदा के उपस्थिति छात्र एवम छात्राओं को पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमती प्रतिभा यादव के माध्यम से गुप्त सेवा प्रदाता के द्वारा कांपी पेन पेंसिल रबर कटर का वितरण किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवध लाल सिंह द्वारा गुप्त सेवा प्रदाता का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ऐसे पुण्य के कार्य से विद्यार्थियों को पठन पाठन में सहायता मिल जाने से बच्चों के चेहरे में एक खुशी की झलक देखने को मिली है।
विद्यालय परिवार की ओर से ऐसे महान दान दाताओ गुप्त सेवा प्रदाता का बहुत बहुत आभार एवम साधुवाद।
इस दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिवनायक, हरिमोहन, अंकुर दीक्षित, राजीव पटेल, लाल सिंह यादव,श्रीमती इंदू देवी, बुद्धराज, हरिश्चंद्र सिंह यादव, श्रीमती प्रतिभा यादव, रामस्वयम्बर पाण्डेय व सभी बच्चों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बाँदा से जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।