मोहर्रम त्यौहार को लेकर जयनगर थाना परिसर मे शांति समिति की हुई मीटिंग:-

मोहर्रम को ले कर दिन बुधवार को जयनगर थाना मे शांति समिति की मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य केदार नाथ यादव जी ने की वहीं संचालक राम कुमार जी ने किए, वही मौके पर मौजुद जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा अमित कुमार,बीडीओ मैडम, सुरेंद्र भाई मोदी, राजकुमार यादव, अरमान खान, इस्लाम अंसारी, इरफान अंसारी, गणपत यादव, पुर्व जिला परिषद् पवन सिंह एवं अन्य लोग मौजुद थे

जयनगर थाना मे लोगों ने जानकारी देते हुवे बताया कि दो सालों से कोरोना जैसे बीमारी आने से सभी त्यौहार फिका पड़ गया था जो इस वर्ष बहुत ही धूम धाम से मनाया जायेगा वही लोगों ने थाना प्रभारी से मदद माँग कर इस त्यौहार को खुशी एवं शांति से मनाने का निर्णय लिया ,, वही जयनगर थाना के थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिन्हा एवं थाना के अन्य अधिकारी ने भी जानकारी देते हुए लोगो से बताये की इस त्यौहार या जुलुस मे जो कोई भी लोग शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके ऊपर कानुनी करवाई की जायेगी और लोगों ने थाना प्रभारी से मोहर्रम जुलुस की ड्रोन से निगरानी की माँग भी किये !!!!
जयनगर से चंदन कुमार का रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!