पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने होटल ब्लू बर्ड्स का किया शुभारंभ

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बैरिया में जी एम डी ग्रुप की ओर से स्थापित होटल ब्लू बर्ड्स का उद्घाटन पलामू के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर अरुणा शंकर, उपमहापौर मंगल सिंह, सदर एसडीओ राजेश कुमार साह, झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, पलामू के चर्चित समाजसेवी सोनू सिंह नामधारी, पलामू भाजपा अध्यक्ष विजयनंद पाठक, पूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा व पूर्व मुखिया राकेश दुबे समेत पलामू जिला के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के चीफ गेस्ट पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि होटल ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों आराम मिले और ग्राहकों के लिए रेट भी रीजनेबल होना चाहिए पलामू एसपी ने कहा कि होटल के अंदर ऐसा वातावरण होना चाहिए कि घर के बाहर रहकर भी घर का आनंद मिले। होटल में लोगों को अपनापन लगे, होटल ब्लू बर्डस आनंद का प्रतीक बने, ऐसी कोशिश होनी चाहिए तो ही सफलता मिलेगी।
महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर में अनेकों मॉल और होटल का खुलना मेदिनीनगर का विकास का घोतक है. लगातार मेदिनीनगर सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है इसी का नतीजा है. पलामू में रोजगार के नए नए संसाधन उपलब्ध किए जा रहे हैं. इससे पलामू वासियों का भलाई है. झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने कहा कि पलामू के लोग और अफसर काफी अच्छे हैं इसलिए पलामू लगातार उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है.
आगंतुक अतिथियों के अलावा जेएमडी ग्रुप के कमलेश दुबे, विकास दुबे, राजीव रंजन दुबे, एवं जीएम गोपाल संतरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जेएमडी ग्रुप के कमलेश दुबे विकास दुबे राजू रंजन दुबे और जीएम गोपाल संतरा ने पत्रकारों को बताया कि होटल ब्लू बर्ड्स में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कई तरह के अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। इसका लाभ पलामू के लोग अवश्य उठाना चाहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि घर का माहौल ब्लू बर्ड्स में मिलेगा। पलामू प्रमंडल का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा होटल ब्लू बर्ड्स होटल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!