मित्र भारत समाज संस्थान की महिलाओं ने राखियों से पूर्व सैनिकों की कलाई सजाई….

श्री मित्र भारत समाज संस्थान की महिलाओं ने राखियों से पूर्व सैनिकों की कलाई सजाई’

 

बयाना। बयाना में सामाजिक संगठन श्री मित्र भारत समाज संस्थान की महिला इकाई की ओर से शनिवार को रक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों की कलाई पर रक्षा सूत्र रूपी राखियां सजाकर महिलाओं ने बहन भाई के पवित्र रिश्ते को यादगार बनाया। वहीं इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने भी महिलाओं को अपने कर्तव्य निभाने और सुरक्षा का वचन निभाने का संकल्प दोहराते हुए उन्हें नगदी व उपहार भेंट किए। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बलराम कांमर ने कहा कि सैनिकों ने हमेशा देश की सीमाओं व महिलाओं की रक्षा और सामाजिक सरोकारों को निभाने में भी अहम भूमिका निभाई है उन्होनें संघ की ओर से महिलाओं का शॉल ओढाकर सम्मान भी किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के सदस्य देवीसिंह पटवारी, सियाराम रामप्रकाश फौजी, विजयसिंह, जगदीशसिंह व मित्र भारत समाज की प्रदेश अध्यक्ष मधुसिंघल, ज्योतिकंसल, किरन जैन, रीना कंसल,सीमा कंसल,राधारानी,संस्थापक भगवत कटारा, डॉ कुमार शास्त्री, आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!