एक बालिका व एक युवक को सर्प ने डसा, उपचार के लिए लाए बयाना अस्पताल

एक बालिका व एक युवक को सर्प ने डसा, उपचार के लिए लाए बयाना अस्पताल

बयाना। बारिश के मौसम में अब तरह तरह के कीट पतंगों व विषैले जीव जंतुओं की भी हलचल बढने लगी है। यह विषैले जीव जंतु आए दिन लोगों पर अचानक हमला कर उन्हें डंक मारने या डसने भी लगे है। बयाना के राजकीय अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों सर्पदंश के मामले सबसे ज्यादा आ रहे है। आज भी बयाना अस्पताल में सर्पदंश से मूर्छित हुए एक मजदूर युवक को व एक बालिका को उपचार के लिए लाया गया। मजदूर युवक मादपुर निवासी मनोज जाटव पुत्र मंगतुराम बताया है। जो भवन निर्माण के दौरान मजदूरी करते समय सर्प ने डस लिया बताया। जिसे उसके परिजन अस्पताल में उसका उपचार पूरा होने से पहले ही चुपचाप झाडफूकबाजों के चक्कर में ले गए। वहीं दूसरी बालिका गांव सालाबाद निवासी जीतेन्द्र गुर्जर की 8 वर्षीय पुत्री नंदिनी बताई। जिसका अस्पताल में गहन उपचार किया जा रहा है। यह बालिका अपने घर पर खेल रही थी। इसी दौरान वहां अचानक आए एक सर्प ने उसे डस लिया। इधर चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ.जोगेन्द्रसिंह ने ऐसे मामलों में लोगों से झाडफूकबाजों के बजाए अस्पताल लाकर उपचार कराने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!