
दामजीपुरा/भीमपुर—मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकाश कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के द्वारा ग्राम भीमपुर में रैली निकाली गई जिसमें रैली का शुभारंभ शासकीय महाविद्यालय भीमपुर से किया गया एवं ग्राम में घूमकर वापस महाविद्यालय में सम्पन्न हुई रैली में मुख्य रूप से भीमपुर जनपद पंचायत से मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री कंचन वास्कले,एवं ब्लाक समन्वयक सरिता पाठक, मेंटर लवकेश मोरसे, पूजा मोरले,कमलेश लोखंडे, विवेक व्यास,प्रमोद जागरे उपस्थित रहे,सीईओ जनपद के द्वारा बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आप सब ग्राम स्तर पर लोगो को जागरूक करे सभी लोग आपने अपने घरों में तिरंगा पहराये और सभी को इस अभियान में जुड़ने की आवश्यकता है बीसी मेम के द्वारा भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर फोकस डाला गया एवं इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता लाने की बात कही गई, मेंटर लवकेश मोरसे ने कहा कि हो सकता है ऐसा कोई बुजुर्ग जो तिरंगा नही ले पा रहा है उससे भी संपर्क करें वह अगर 25 रुपये नही दे पा रहा है तो हम उससे 10 रुपये लेकर भी उसकी तिरंगा खरीदेने में मदद कर सकते है लेकिन हमें जैसे भी हो इस अभियान को सफल बनाना है लोगो में राष्ट्रभक्ति जगाने के लिए प्रयास करना है अभी तक सिर्फ सरकारी कार्यालय ओर कुछ विशेष जगह पर ही तिरंगा पहराया जाता था पर सरकार ने आज हम सबको तिरंगा पहराने का अधिकार दिया है बस आप हम सबको मिलकर इस अभियान को सफल बनाये, रैली में शंकर चौहान,बसंत उईके, शिवदीन धुर्वे,मनीराम उईके, तुलाराम यादव,लवकेश चिलाहते, बबिता धुर्वे, अनिता धुर्वे,लतिका सोनी,शशिकला धुर्वे,शांति धुर्वे,आदि स्टूडेंट्स उपस्थित रहे