सावन के चौथी सोमवारी में सुबह 7:00बजे तक लगभग 1लाख श्रद्धालु ने किया बाबा सिंघेश्वर का जलाभिषेक

सावन के चौथी सोमवारी में सुबह 7:00बजे तक लगभग 1लाख श्रद्धालु ने किया बाबा सिंघेश्वर का जलाभिषेक……………………..ब्लॉक रिपोर्टर सद्दाम हुसैन…………………………….सावन मास के अंतिम और चौथी सोमवारी को बाबा सिंघेश्वर नाथ का सुबह 7 बजे तक लगभग 1लाख श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक !

श्रद्धालुओं के भीड़ की देखते हुए बाबा सिंघेश्वर नाथ मंदिर का पट मध्य रात्रि 2बजे ही श्रद्धलुओ के लिए खोल दिया गया !भीड़ इतनी अधिक थी की पुलिस प्रशासन भी विफल नजर आ रही थी ! हालांकि सड़क पर हर जगह चौक चौराहे पर पुलिस बल सहित मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी ! पूरा सिंघेश्वर हर हर महादेव की गूंज से गूंज रहा था ! मंदिर में भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी लेकिन श्रद्धुलो की भीड़ ने प्रशासन की बातो को भी Andhekha करते गए ! पूरा शिवालय बोल बम के जयघोष से गूंज उठा ! सिंघेश्वर में श्रद्धालुओं की बढती भीड़ को देखते हुए मधेपुरा पुलिस प्रशासन की तरफ से सिंघेश्वर मेन मार्केट में सभी तरह के वाहन की आवाजाही पर प्रतिबंध था ! सुबह में ही सिंघेश्वर में श्रद्धालुओं को भीड़ का सामना करना पड़ा ! सिंघेश्वर में नारियल विकास बोर्ड के पास इतनी लम्बी जाम लगा की श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी परी ! घंटो जाम से डाक बम को भी आने में परेशानी उठानी परी ! हालांकि मौके पर प्रशासन भी मौजूद थी लेकिन जाम को हटाने में पुलिस प्रशासन भी विफल दिखी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!