मुकेश गोस्वामी कोडरमा
नम आंखों से भव्य शव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन
चौक चौराहे पर उनकी अंतिम विदाई के लिए मायूस दिखे लोग
कोडरमा- झारखंड कुशवाहा (चासा) सेवा समिति के संस्थापक (1959), महामंत्री लखन लाल मेहता, जो अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थे, जिन्होंने जीवन पर्यन्त सामंतवादी एवं महिला शोषण के खिलाफ एक विचारधारा के रूप में अपने आप को स्थापित किया था उनका देहांत 09.08.2022 को लगभग 12.30 बजे दिन में हो गया उनका अचानक निधन हो जाने से समाज मे शोक की लहर दौड़ गया है समाज का धरोहर आखिरी मंजिल को प्राप्त कर गए 10.08.2022 को उनका शव यात्रा उनके पैतृक गांव मसनोडीह से लगभग 9.30 बजे सुबह सम्पूर्ण सामाजिक सम्मान के साथ आरंभ हुआ शव यात्रा कार्यक्रम में मसनोडीह,पंचगांवा और सिमरिया के लोग एक साथ चलें ,बेहराडीह मंडप के पास बेहराडीह के लोग शामिल हुए जबकि नावाडीह बगीचा के पास नावाडीह एवं लेंगरापीपर शाखा के लोग शामिल हुए ,जेरुवाडीह पेट्रोल पंप के पास बीघा, फुलवरिया, डोमचांच और डोमचांच पूर्वी शाखा के लोग शामिल होकर महेशपुर होते हुए मेहता भवन में सर्वोच्च सामाजिक सम्मान के साथ केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी एवं प्रत्येक शाखा के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित के साथ 11.30 से 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया शव यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न समुदाय के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए वहीं झारखंड कुशवाहा चासा सेवा समिति के केंद्रीय समिति के वरीय पदाधिकारी एवं शाखा समिति के पदाधिकारी सदस्यगण, शांति सुरक्षा दल के सदस्यगण के साथ-साथ हजारों हजार स्वजाति बंधु उनकी अंतिम विदाई नम आंखों से दिए इसके बाद शहीद स्मारक चौक, मिडिल स्कूल, कालीमंडा होते हुए उनका अंतिम यात्रा मसनोडीह मुक्तिधाम पहुंच कर अंतिम संस्कार किया गया।