भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट
कोटा खातोली
केंद्र के जल आयोग कार्यालय अधिकारी व कर्मचारी ने किया तिरंगे का अपमान ग्रामीणों ने दी पुलिस थाने में रिपोर्ट

कोटा जिले के खातौली कस्बे के कार्यालय कनिष्ठ अभियंता खातौली के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण आज सुबह 6:30 बजे करना था परंतु ध्वजारोहण करीब 11:00 बजे तक भी इस कार्यालय कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय पर नहीं किया गया वहीं दूसरी ओर देखा गया तो तिरंगा नीचे कुर्सी के सहारे जमीनी फर्स पर पटक रखा था जब इस बारे में मीडिया कर्मी द्वारा अधिकारी बृजेश मीणा से बातचीत की गई तो अधिकारी के मन में तिरंगा अपमान के साथ ही मीडिया कर्मियों का भी अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के अधिकारी बृजेश मीणा ने तिरंगा अपमान के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने तिरंगा अपमानित करने वाले कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ खातोली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर थानाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई जिस पर पुलिस थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर द्वारा जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा।