अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में अर्चना जायसवाल सम्मानित

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में अर्चना जायसवाल सम्मानित

सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर पुष्पांजलि चौक की कार्यकर्ता को मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मानित

कोरबा//अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर पुष्पांजलि चौक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना जायसवाल को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन ने अर्चना जायसवाल को सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं विकास के साथ-साथ महिलाओं और परिवारों में जागरूकता लाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाने के लिए अर्चना जायसवाल को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर अर्चना जायसवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करती रहेंगी।
समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों ने भी अर्चना जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!