बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
जोगेश्वर बिहार में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 बैटरी बरामद
बोकारो पुलिस ने ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मामला जोगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र का है। 8-9 सितंबर की रात तिलैया और डाकासाडीह गांव में अज्ञात चोरों ने 5 ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी कर ली थी। इस संबंध में जोगेश्वर बिहार थाना कांड संख्या 17/2026 दिनांक 09/09/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(C)/303(2)/317(2)/3(5) में मामला दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके निशानदेही पर ट्रैक्टर से चोरी गई 5 बैटरी बरामद कर ली। दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान – 1. सक्षम कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता अनिल प्रसाद वर्णवाल, गोला चौक थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग। 2.अमन कुमार रजक,उम्र 18 वर्ष, पिता सरजू रजक, ग्राम हुआग थाना मांडू जिला रामगढ़,वर्तमान पता विष्णुगढ़ के रूप में हुई है।इनके पास से एक पल्सर बाइक JH02-4062 NS-200, 6 एक्साइड कंपनी की बैटरी, दो स्मार्ट फोन और एक हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी प्रकाश यादव, पीएसआई सुरेश पाहन, एसआई राकेश बंडी, एसआई परवेज अशरफ और जैप जवान शामिल थे।