सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत डीएवी कथारा में छात्रों को दिलाई गई ईमानदारी की शपथ

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत डीएवी कथारा में छात्रों को दिलाई गई ईमानदारी की शपथ

बोकारो जिला के डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में आज सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।बुधवार 9 सितंबर को प्रार्थना सभा में केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड, कथारा क्षेत्र के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 9 सितंबर से 16 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों, पारदर्शिता, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सतर्कता संबंधी शपथ दिलाई। सभी ने अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण से दूर रहने का संकल्प लिया अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि अपने प्रत्येक कार्य में ईमानदारी, जिम्मेदारी और पारदर्शिता को अपनाना भी है। भ्रष्टाचार पूरे समाज के विकास को प्रभावित करता है, इसलिए इसके विरुद्ध जागरूकता की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी भविष्य के जिम्मेदार नागरिक हैं, यदि वे सत्यनिष्ठा और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बना लें तो एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार,नागेंद्र प्रसाद, डॉ.आर.एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!