बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सैपऊ उपखंड के मानपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है

बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सैपऊ उपखंड के मानपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

ऐसे में मृतका के शव को कोलारी पुलिस ने कब्जे में ले सैपऊ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। घटना को लेकर मृतका के पीहर पक्ष का आरोप है कि उन्होंने ससुराल वालों की एक बुलेट बाइक और भैंस की दहेज रूपी डिमांड पूरी नहीं की। ऐसे में उन्होंने उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया है।

बाइक और भैंस मांगने का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार कौलारी थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव की घटना है। जहां सोमवार की सुबह 25 वर्षीय महिला भूरो पत्नी विष्णु का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। बलवंतपुरा निवासी मृतका भूरो के पिता रमेश चंद्र का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी भूरो की शादी मानपुरा के विष्णु के साथ की थी और यथा योग्य दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले आए दिन कोई न कोई डिमांड कर रहे थे। जिनमें से कुछ को उसने पूरा भी किया था। कुछ दिनों से ससुराल वाले बाइक और भैंस की नई डिमांड कर रहे थे। प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी dholpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!