15 अगस्त के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, भाजपा कार्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, महिला स्वयंसेवी संगठन, ग्राम सभा, पंचायत भवन, इत्यादि में जाकर झंडोत्तोलन किया………
15 अगस्त के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, भाजपा कार्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, महिला स्वयंसेवी संगठन, ग्राम सभा, पंचायत भवन, इत्यादि में जाकर झंडोत्तोलन किया………
विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, भाजपा कार्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, महिला स्वयंसेवी संगठन, ग्राम सभा, पंचायत भवन, इत्यादि में जाकर झंडोत्तोलन किया।
इस दौरान श्रीमती पुष्पा देवी ने स्कूल के बच्चों से मुलाकात की उन्हें उपहार में तिरंगा झंडा भेंट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
स्वयंसेवी संगठन के महिलाओं से मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई की।
विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने कहा की के इस शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अमृत महोत्सव अब हर दिल मैं तिरंगा बन चुका है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन अर्चिता सिह एवं पाटन छतरपुर विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने झंडोत्तोलन किया वही पाटन हाई स्कूल झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाटन छतरपुर विधायक श्रीमती पुष्पा देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं मैट्रिक एवं इंटर मैं टॉपर छात्रों को मेडल देकर सभी को सम्मानित किया गया विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने सभी टॉपर छात्र एवं छात्राओं को उपदेश दिए की आप सभी इसी तरह मन लगाकर पढ़ते रहें आप सब देश का भविष्य हैं और आगे चलकर अपने देश एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें