डेंगू जागरूकता अभियान का आयोजन वार्ड नंबर 39 में……………

16 अगस्त 2022

खबर मंदसौर से,

डेंगू जागरूकता अभियान का आयोजन वार्ड नंबर 39 में

 

 

जिला प्रशासन वार्ड पार्षद लायंस क्लब गोल्ड एवं मलेरिया विभाग के संयुक्त प्रयासों से डेंगू के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए वार्ड नंबर 39 गांधीनगर में जन जागरूक रैली का आयोजन किया गया रैली में नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती भारती पाटीदार उपस्थित रही उन्होंने बताया कि डेंगू से हम सभी जागरूक रहकर अपना बचाव कर सकते हैं बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है अगर हम प्रत्येक 7 दिन में इसमें केरोसीन या जला हुआ ऑयल डालें तो मच्छरों की संख्या कम होगी और डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी से हमारा बचाओ होगा घरों के पानी को प्रति सप्ताह बदलते रहे जिला मलेरिया अधिकारी डॉ दीपा पाठक ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में आपके घरों के अंदर भरे हुए कंटेनर में अंडे देता है अगर हम घरों के अंदर को पानी को अच्छे से पैक करके रखेंगे तो लारवा नहीं बनेगा और बीमारी भी नहीं होगी लायंस क्लब गोल्ड के अध्यक्ष लॉयन विजय पालोद ने बताया कि बारिश के समय छतों पर रखे कंटेनर को उल्टा करके रखें जिससे उसमें लारवा पनपना सके कार्यक्रम में लाइन विजय पालोद लॉयन दिनेश बालाजी लॉयन संजय पारीक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता जैन नजमा परवीन रीता यादव आरती आर्य संगीता सेंगर के साथ मले विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ हार्दिक हड़पावत की रिपोर्ट R9 भारत मंदसौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!