आजादी के पर्व के अमृत महोत्सव पर आसमानी अमृत बरसा के बीच झंडावंदन
कानड। नगर के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों व सस्थाओ में प्रात आसमानी अमृत वर्षा के साथ झंडावंदन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के बीच न्यू सहारा पब्लिक स्कूल में सुबह झण्डा वंदन किया गया।
बच्चो स्थानीय न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम एवम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मां सरस्वती की पूजन अर्चन संस्था सचिव सुरेश चावड़ा,मनोज त्रिवेदी, प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा किया गया तत्पश्यात झंडा वंदन संस्था उपाध्यक्षा तरुलता राठौर द्वारा किया राष्टगान सुमित चौहान,ललित भिलाला एवम अनुराग शर्मा द्वारा किया गया।बच्चो द्वारा बालसभा का आयोजन किया गया।जिसमे बच्चो ने देशभक्ति से ओत प्रोत गाने गाए हुए।कार्यक्रम का संचालन रविंद्र भैसानीया द्वारा किया गया। संस्था उपाध्यक्ष तरुलता राठौर,मनोज जी त्रिवेदी, सुरेश जी चावड़ा द्वारा संबोधित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अमित पाठक,सचिन शर्मा,मोहन मालवीय,कविता जैन,रेखा अग्रवाल, पारस कारपेंटर,सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र भैसानिया ने किया एवम
आभार प्राचार्य विजय कुमार पाठक ने माना।