स्कूली बच्चों द्वारा लिखी किताब ‘‘बालवाणी‘‘ का कलेक्टर ने किया विमोचन

राजगढ़ जिला ब्यूरो बृजमोहन सूर्यवंशी
9098857343
17/8/2022

स्कूली बच्चों द्वारा लिखी किताब ‘‘बालवाणी‘‘ का
कलेक्टर ने किया विमोचन


प्राथमिक विद्यालय रुघनाथपुरा विकासखण्ड खिलचीपुर में बच्चों के सीखने सिखाने का स्तर कक्षानुसार तथा शिक्षकों द्वारा प्रभावी कक्षा शिक्षण के दौरान स्वयं के विचारो का लेखन अपनी भाषा में करने के अवसर प्रदान किये जाते है। इस प्रक्रिया में शाला के बच्चों ने समय-समय पर कहानी, कविता तथा चित्रों के माध्यम से अपना कौशल प्रदर्शित किया हैं। बच्चों के द्वारा इन सामग्रियों का संकलन कर पत्रिका बालवाणी का निर्माण शाला की शिक्षिका श्रीमती ममता शर्मा एवं अन्य शिक्षक शिवनारायण दांगी के सहयोग से किया गया। बालवाणी पत्रिका का विमोचन कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा किया गया। उन्होंने पत्रिका का अवलोकन करने के पश्चात शाला परिवार को बधाईयां दी।
पत्रिका बालवाणी का विमोचन के दौरान कलेक्टर श्री दीक्षित ने बच्चों एवं शिक्षक से बातचीत की। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर श्री दीक्षित को शाला की उपलब्धियाँ बताई। शाला के बच्चो ने कलेक्टर श्री दीक्षित को शाला आने का आमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. बीसोरिया, बी.ए.सी. ब्यावरा जी.के. दुबे, प्रमोद सक्सेना इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!