नगर परिषद बिरसिंहपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने विद्यालय मैं ताला बंद कर किया धरना प्रदर्शन

R9 भारत न्यूज़ चैनल

हेडिंग
नगर परिषद बिरसिंहपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने विद्यालय मैं ताला बंद कर किया धरना प्रदर्शन

लोकेशन बिरसिंहपुर

बिरसिंहपुर तहसील के नगर परिषद बिरसिंहपुर में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की अव्यवस्थाओं को देखकर विद्यालय में ताला बंद कर जमकर किया शासन के नियमों का विरोध। बच्चियों का कहना था कि हमारा विद्यालय कहने को तो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है जिसमें हम लोग करीब तेरह सौ छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन व्यवस्थाओं में अगर गौर किया जाए तो हमारे विद्यालय में 500 से अधिक छात्राएं नहीं बैठ सकते हालांकि हमारा विद्यालय दो शिफ्ट में चलता है लेकिन इसके बावजूद भी हम लोगों की बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है हम लोग स्टूल टेबल की जगह टाट पट्टी पर बैठते हैं उसके बावजूद भी हमें बैठने के लिए कमरे में जगह नहीं मिलती और मिले भी क्यों जब इतनी जगह ही नहीं है ना तो हमारे बैठने के लिए जगह है और ना ही खेलकूद के लिए कोई भी मैदान हमारा विद्यालय आज बरसों से एक सीमित समुचित व्यवस्थाओं में गिरा पड़ा है कई बार जिला कलेक्टर को आवेदन देने के बाद भी हमारी समस्याओं का निदान नहीं हुआ उन बच्चियों का आज साहस और धैर्य टूट चुका था जब बच्चियां अध्ययन कर रही थी तो छत में लगा हुआ पंखा उनके ऊपर गिर पड़ा। और सभी बच्चियां स्कूल के गेट में ताला बंद कर धरने पर बैठ गई।
उन बच्चियों को मनाने के लिए यहां के पूर्व अध्यक्ष धनीराम प्रजापति एवं मजीद खान ने आकर आश्वासन दिया और जल्द ही एक नए भवन का निर्माण कराने का एवं समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का वादा किया।
बिरसिंहपुर तहसीलदार सुमित गुर्जर ने भी आकर बच्चियों की अव्यवस्थाओं का गौर कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आपका ज्ञापन कलेक्टर साहब को देखकर एक नए भवन और नए परिसर का गठन किया जाएगा।
बिरसिंहपुर थाना के टीआई सीपीएस चंदेल ने भी आकर बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें और कोई भी अनहोनी ना हो लोगों को समझाइश देते रहे तब जाकर कहीं बच्चियों ने ताला खोला और 15 दिवस के अंदर कार्य ना होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी

संवाददाता अनूप तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!