मुकेश गोस्वामी
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर
मौजा बगरीडीह के गैरमजरुआ भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोमचांच अंचल अंतर्गत मौजा बगरीडीह थाना सं0 356, खाता सं0 72, प्लॉट सं0 1900 रकवा 4.06 एकड़ गैरमजरुआ (सरकारी) भूमि को बलपूर्वक अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमणकारी असलम अंसारी, मो0 मकबुल अंसारी, तसलीम अंसारी, जैनुल, मो0 सलीम, मो0 युसुफ, असरफ मियां, लियाकत मियां, मुस्लिम मियां वगैरह द्वारा उक्त भूमि पर पक्का बाउण्ड्रीवाल एवं करकेट रोड का मकान निर्माण किया गया था। उक्त अतिक्रमण को हटाने हेतु अंचल कार्यालय, डोमचांच द्वारा बिहार/झारखण्ड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के अंतर्गत नोटिस निर्गत कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। परन्तु अतिक्रमण नहीं हटाया गया फलतः उपायुक्त, कोडरमा के निदेषानुसार बल पूर्वक उक्त अतिक्रमण को हटाया गया। इसके लिए अनुमण्डल पदाधिकारी कोडरमा के आदेशानुसार अब्दुला खां थाना प्रभारी डोमचांच के साथ आवष्यक महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ प्रमोद राम, राम प्रवेेष चौधरी एवं चन्द्र प्रकाष कुमार, कनीय अभियंता को दण्डाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया था। मौके पर अंचल अधिकारी माँ देवप्रिया, डोमचांच तथा अंचल कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित थे।