समाचार
ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो- साहिल
मोबाइल नंबर 7999509427
आंगनवाड़ी केन्द्र माचीवाड़ा में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद
के लिये जारी अंतिम सूची में आपत्ति होने पर अपील आमंत्रित
छिन्दवाड़ा/17 अगस्त 2022/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती कल्पना तिवारी रिछारिया ने बताया कि विकासखंड स्तरीय चयन समिति द्वारा अनंतिम सूची प्रकाशन के बाद प्राप्त दावे/आपत्तियों का निराकरण किये जाने और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के अनुमोदन के बाद एकीकृत बाल विकास परियोजना चौरई के आंगनवाड़ी केन्द्र माचीवाड़ा में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिये अंतिम सूची जारी कर दी गई है जिसमें कुमारी नेहा सनोडिया का चयन किया गया है और श्रीमती संगीता सतनामी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया हैं। इस अंतिम सूची में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वह सूची प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर कलेक्टर को अपील प्रस्तुत कर सकता हैं। समय सीमा के उपरांत अपील स्वीकार नहीं की जायेगी। क्रमांक/161/2311/22